परपोडी:सुरक्षा नियमो को ताक में रखकर संचालित हो रही हैं फटाका दुकाने

देवकर तहसीलदार भी मौके पर पहुंचकर नियमों का पालन नहीं करा पाए। परपोड़ी । बेमेतरा जिले में प्रशासन और कलेक्टर नियमों के लिए दिशा निर्देश जारी करते रहते है। ऐसे ही नियम अस्थाई फ़टाका दुकान के लिए लागू किया गया था । दुकानदारों ने शासन से लाइसेंस बनाकर अस्थाई दूकान के लिए आवेदन किया । जिसमें कुल 12 दुकानों के लिए नगर पंचायत परपोड़ी के कार्यालय से दुकानों के लिए राजा बाड़ा के सामने स्थान आबंटन किया । नगर पंचायत परपोड़ी के सीएमओ ने बकायदा नियम के अनुसार दुकान लगाने के नियम की जानकारी दी। लेकिन मौके पर दुकानदारों ने कई नियमों का पालन नहीं किया । अलंकार ताम्रकार के अनुसार मौके पर दुकान विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए कुछ लोगों को नियम को ताक पर रख दुकान लगा दिया । यहां तक भी ठीक था। लेकिन देवकर तहसीलदार भी मौके पर पहुंचकर नियमों का पालन नहीं करा पाए। इससे अंदाज लगाया जा सकता है किसी भी बड़ी दुर्घटना की स्थिति में प्रशासन का कैसा इंतजाम होगा ।

1 / 1

1.