परपोड़ी में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन में मुख्य अतिथि बने नगर पंचायत के अध्यक्ष देशु राम साहू

परपोड़ी । नगर में बुधवार को लाल राजेंद्र सिंह स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। सांसद खेल महोत्सव में कबड्डी, खो खो, 100 मीटर और 400 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, फुगड़ी आदि खेल आयोजित किया गया। यह आयोजन क्लस्टर स्तर पर किया गया । मिली जानकारी के अनुसार सांसद खेल महोत्सव के आयोजन में 160 छात्रों शामिल हुए । ये छात्र खिलाड़ी और दर्शक के दोनों रूप में शामिल हुए । खिलाड़ियों को फल और बिस्किट का वितरण किया गया। खेल महोत्सव के उदघाटन में नगर पंचायत अध्यक्ष देशु राम साहू, उपाध्यक्ष शिवबती साहू, पार्षदगण हेमराज पाल, विजय लहरें, संतु देवांगन, गिरजा देवांगन, संतोष निषाद, संदीप भुवाल, राजेंद्र सिंह राजपूत, भूपसिंह मरकाम, भुवाल, विपुल महोबिया, संकुल समन्वयक अजय ठाकुर, जयराम मरावी, स्कूल स्टाफ, नगर पंचायत स्टाफ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

1 / 1

1.