छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष व राज्य मंत्री जितेंद्र कुमार साहू बोले नई तकनीक वाली तेलघानी को रोजगार बनाए ग्रामीण किसान भाई

डी. एन. साहू के घर कसडोल पहुंचे छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा जितेंद्र कुमार साहू यहां पर तेलघानी मशीन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मशीन की कार्यप्रणाली, तेल उत्पादन की प्रक्रिया तथा उससे होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी ली। तेलघानी मशीनें किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगी। साथ ही, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तेल की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने यह भी बताया कि तेलघानी उद्योग के विकास से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे। किसानों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि वे ऐसी तकनीकों को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष व राज्य मंत्री जितेंद्र कुमार साहू बोले नई तकनीक वाली तेलघानी को रोजगार बनाए ग्रामीण किसान भाई