नगर पंचायत परपोड़ी किसान समिति के अध्यक्ष दिनेश दुबे ने कहा कि किसान अपने पशुधन सांभाळ कर रखे

बेमेतरा कलेक्टर से किसानों ने मुलाकातकर पशु स्वास्थ्य विभाग में पंजीकृत सभी पशुओं का पशु को पंचायत सचिव के माध्यम से तत्काल प्रभाव से भौतिक सत्यापन कराया जाए कि पंजीकृत पशु उपरोक्त उनके मालिकों के पास है या नहीं है यदि नहीं है तो उन्हें कहां छोड़ा गया है इसकी एक रिपोर्ट तैयार किया जाए और उन समस्त पशु मालिकों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही किया जाए। परपोड़ी। नगर के स्टेडियम में बने भवन में रविवार को किसानों ने बैठक में ऐतिहासिक निर्णय लिया है जिसमें नगर पंचायत परपोड़ी में बेसहारा पशुओं की लगातार बढ़ती संख्या के विषय की चर्चा की । किसानों की बैठक में नगर एवं आसपास के समस्त ग्राम पंचायत के सरपंच, उप सरपंच और किसान प्रतिनिधि मंडल शामिल हुए। किसानों की बैठक में कई निर्णय लिए गए हैं। मवेशियों की व्यवस्था ग्राम पंचायतों में नगर पंचायत परपोड़ी में बेसहारा पशुओं की संख्या लगभग 350 के आसपास है इसके लिए ग्राम पंचायत कुरलू के प्रतिनिधि मंडल द्वारा एक प्रस्ताव रखा गया कि कि नगर पंचायत परपोड़ी में रह रहे बेसहारा पशुओं के व्यवस्थापन हेतु हम सभी ग्राम पंचायत अपने अपने ग्राम पंचायत के माध्यम से सहयोग करेंगे। जिस पर सभी ने सहमति जताई और ग्राम पंचायत जानो, पथर्री खुर्द, पथर्री कला द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में 25-25 की संख्या में पशुओं को अपने गांव ले जा कर पालने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय की सभी ने सराहना की। मवेशियों की होगी कलर से पहचान जो ग्राम पंचायत द्वारा 25-25 की संख्या में पशुओं ले जाया जाएगा उन पशुओं के सींग पर अलग - अलग कलर का पेंट लगाया जाएगा। क्योंकि मवेशी कभी चरते हुए दूसरे गांव में जाएं तो उनको पहचान कर संबंधित ग्राम पंचायत के सौंपा जा सके। वाहनों की होगी निगरानी नगर पंचायत परपोड़ी में अन्य स्थानों वाहनों में भरकर जो पशुओं को लाया जाता है उपरोक्त वाहनों की निगरानी के लिए नाका बंदी करने के लिए एक योजना तैयार किया जाएगा, जिसमें आसपास के सभी ग्राम पंचायतों का सहयोग लिया जाएगा। कानूनी कार्यवाही की जाएगी नगर पंचायत परपोड़ी में जिस किसी भी व्यक्ति के द्वारा अपने पशुओं को खुला छोड़ दिया जाता है उन समस्त व्यक्तियों के खिलाफ परपोड़ी थाना में सूची बनाकर तत्काल कानूनी कार्यवाही के लिए दिया जाएगा। इस संबंध में थाना स्टाफ से चर्चा करने पर उन्होंने कहा कि अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार उपरोक्त पशु मालिकों पर कानूनी कार्यवाही किया जा सकता है। सभी पंचायतों को दी जाएगी सूचना कुछ ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि मंडल शामिल नहीं हो पाए थे उन्हें फोन के माध्यम से या मुलाकात कर उपरोक्त बैठक में हुए निर्णय की जानकारी दी जाएगी और उनसे आग्रह किया जाएगा कि आप सभी भी इस विशाल समस्या के समाधान में सहयोग करें। बैठक में शामिल हुए ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि मंडल ने इस बात पर जोर दिया कि जो भी ग्राम पंचायत सामूहिक समस्या पर असहयोग का भाव रख रहे हैं उनसे पुनः निवेदन किया जाएगा कि आप हमारे साथ सहभागी बने और एक साथ कदम से कदम मिलाकर चलें। यदि कोई पंचायत बार-बार निवेदन के बाद भी असहयोग का भाव रखते हैं तो सभी ग्राम पंचायत और नगर पंचायत के प्रतिनिधि मंडल पुनः बैठक कर कुछ कठोर निर्णय पर विचार करेंगे। कलेक्टर से किसान करेंगे मुलाकात बैठक में शामिल हुए सभी किसानों ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया है कि एक तिथि तय कर बेमेतरा कलेक्टर महोदय से मुलाकात करेंगे और उनसे आग्रह करेंगे कि शासन द्वारा जो गौ धाम योजना तैयार किया गया है उसके क्रियान्वयन हेतु ग्राम पंचायतों और नगर पंचायतों द्वारा जो आवेदन दिया जा रहा है उन्हें तुरंत स्वीकृति प्रदान करें और राशि प्रदान करें। बैठक में नगर पंचायत परपोड़ी किसान समिति अध्यक्ष दिनेश दुबे एवं पदाधिकारीगण, धौराभाठा किसान प्रतिनिधि मंडल, ग्राम गातापार के किसान, ग्राम गोड़मरा पंचायत प्रतिनिधि मंडल,ग्राम कुरलू पंचायत प्रतिनिधि मंडल, ग्राम भटगांव पंचायत प्रतिनिधि मंडल, ग्राम तुमड़ीपार - मासुलगोंदी पंचायत प्रतिनिधि मंडल, ग्राम जानो पंचायत प्रतिनिधि मंडल, ग्राम पथर्री कला - पथर्री खुर्द पंचायत प्रतिनिधि मंडल, ग्राम तिरियाभाठ पंचायत प्रतिनिधि मंडल को आमंत्रित किया गया था । लेकिन दो पंचायत प्रतिनिधि मंडल कुछ कारणवश शामिल नहीं हुए ।

1 / 1

1.