किसान ने मौके पर ही अवैध खनन को रुकवाया

घटना की जानकारी मिलते ही देवकर तहसील के तहसीलदार बलराम तंबोली मौके पर पहुंचे। परपोड़ी क्षेत्र में जाली तोड़कर अवैध खनन, तहसीलदार ने कार्रवाई किया परपोड़ी । परपोड़ी इलाके मेंz मुरूम प्रचुर मात्रा में है। जिसका अवैध कारोबार लंबे समय से चल रहा है। बुधवार को ग्राम गभराडीह में हंगामा मच गया जब किसान विश्वनाथ साहु ने अपने खेत से अवैध रूप से मुरुम की खुदाई होते हुए स्वयं देखा। खेत में बिना अनुमति के एक जेसीबी और एक डंफर जाली को तोड़कर घुस गया था। जेसीबी ने किसान के खेत से अवैध खनन द्वारा बड़ी मात्रा में मुरूम चोरी किया है । अवैध खनन बीते कई दिनो से चल रहा था। जब किसान खेत पर पहुँचा, तो उसने देखा कि उसके खेत से जाली को तोड़कर जेसीबी से मुरुम निकालकर डंफर में भरा जा रहा है । यह खुदाई लगातार किया जा रहा है। किसान ने बुलाया अधिकारियों को किसान ने मौके पर ही अवैध खनन को रुकवाया और तुरंत एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस को सूचना दी। किसान ने बताया कि उससे अनुमति नहीं लिया गया है। किसान ने खनन विभाग से भी अनुमति के लिए भी कोई कागज नहीं दिया है। खनिज विभाग के आदेश नहीं होने पर भी खनन लगातार जारी था । किसान ने इसे "सीधी मुरुम चोरी" करार दिया है। किसान ने स्वयं अधिकारियों को अवैध खनन की जानकारी दी एवं कार्यवाही की मांग की। 10 फीट गहराई तक मुरुम की चोरी बताया जा रहा है कि यह मुरुम खुदाई ग्राम जानो सड़क निर्माण में लगे ठेकेदार द्वारा अवैध रूप से की जा रही थी। किसान के खेत को 7 से 10 फीट गहराई तक मुरूम अवैध खनन करने वालो ने खोद दिया था । क्षेत्र में यह कोई पहली घटना नहीं है, पहले भी इस प्रकार की खुदाई बिना अनुमति होती रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सख़्त कदम उठाने की माँग की है। तहसीलदार ने की कार्यवाही घटना की जानकारी मिलते ही देवकर तहसील के तहसीलदार बलराम तंबोली मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने किसान से मौके पे जानकारी प्राप्त की । अवैध खनन पर कार्यवाही करते हुए हाईवा और डंफर को थाना परपोडी में सुरक्षा की दृष्टि से रखा है। इस कार्रवाई में तहसीलदार देवकर के साथ हल्का पटवारी और परपोड़ी थाना अमला मौजूद रहा।

1 / 1

1.