जिला पंचायत बेमेतरा में भर्ती घोटाले में बिना प्रयाप्त अनुभव के सहायक ग्रेड 3 लिपिक पद पर फर्जी नियुक्ति दे दिया

शिकायतकर्ता के अनुसार बेमेतरा जिला पंचायत ने सहायक ग्रेड 3 के पद को भरने के लिए बिना प्रयाप्त अनुभव के ही भर्ती कर लिया था जिसकी शिकायत होने पर जॉच दल बनाया गया वह भी भ्रष्ट निकला आरोपी को क्लीन चीट दे दिया जिसके लिये अब नया स्वतंत्र जॉच दल गठीत किया गया है जहां शिकायतकर्ता को भी अपना पक्ष रखने बुलाया गया है कलेक्टर बेमेतरा के निर्देश पर सीईओ जिला पंचायत ने किए स्वतंत्र जांच दल गठित सहायक ग्रेड 03 के नियुक्ति की जांच में पूर्व जांच अधिकारियों ने की थी जांच लीपा पोती कोहकबोड़ साजा निवासी नारद सिंह राजपूत के शिकायत पर कलेक्टर बेमेतरा के निर्देश में सीईओ जिला पंचायत बेमेतरा द्वारा तीन सदस्यीय जांच दल अब गठित होकर जांच की प्रक्रिया में आ गई है शिकायत कर्ता कोहकाबोड़ निवासी सेवा निवृत प्रधान पाठक नारद सिंह राजपूत को अपना पक्ष रखने का पत्र जिला पंचायत बेमेतरा के जांच अधिकारियों द्वारा दिया जा चुका है इस संबंध में नारद सिंह राजपूत कोहकाबोड का कहना है पूर्व जांच अधिकारियों श्री नकुल वर्मा और ओम प्रकाश राजपूत ने जांच में ही कोताही बरते जिसका अनुचित लाभ जिला पंचायत बेमेतरा में पदस्थ सहायक ग्रेड 03 गोविंद नामदेव को मिला गोविंद नामदेव का सहायक ग्रेड 03 में चयन विज्ञापित नियमों के विपरित हुआ है विज्ञापित निर्देश में चयन की प्रक्रिया एकदम स्पष्ट लिखा हुआ है डाटा एंट्री ऑपरेटर और सहायक ग्रेड 03 का पद और कार्य अलग अलग है वेतनमान भी अलग अलग है विज्ञापित निर्देश में अनुभव के लाभ में भी स्पष्ट लिखा है कि समान कार्य के अनुभव लाभ देना है जिसमें तत्कालीन नियोक्ता द्वारा भी विज्ञापित निर्देश के विपरित जाकर नियुक्ति दिए थे सन 2007 में जनपद पंचायत नवागढ़ में गोविंद नामदेव की नियुक्ति डाटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में हुई थी ना कि सहायक ग्रेड 03 के रूप मे ऐसे में नियुक्ति के समय अभ्यर्थी के रूप में गोविंद नामदेव ने जो अनुभव प्रमाण पत्र सलग्न किया है उसमे सहायक ग्रेड 03 के कार्य करने का एक लाइन का उल्लेख अनुभव प्रमाण पत्र में लिखा है जिसे तत्कालीन जांच अधिकारियों ने जनपद पंचायत नवागढ़ से बिना सत्यापन कराए जांच में गोविंद नामदेव को क्लीन चिट दे दिए वास्तव में वो अनुभव प्रमाण पत्र देखने में ही संदिग्ध लग रहा है डाटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में गोविंद नामदेव की नियुक्ति सन 2007 में हुई है और अनुभव प्रमाण पत्र गोविंद नामदेव के डाटा एंट्री ऑपरेटर में नियुक्ति के एक वर्ष पूर्व 2006 से जारी किया गया है अनुभव प्रमाण को जनपद पंचायत नवागढ़ से बिना सत्यापन कराए पूर्व जांच अधिकारियों श्री नकुल वर्मा और श्री ओम प्रकाश राजपूत ने किस आधार पर जांच में गोविंद नामदेव को क्लीन चिट दिए इसीलिए शिकायत कर्ता नारद सिंह राजपूत कोहकाबोड ने जांच प्रतिवेदन की जांच स्वतंत्र जांच दल से कराए जाने की गुहार का ऐसे में नया स्वतंत्र जांच दल क्या निष्पक्ष जांच कर पाएगी इस पर अभी भी आशंका बनी हुई है अब तो आने वाला समय ही बताएगा जो नया जांच दल गठित हुआ है वो कितना निष्पक्ष जांच कर पाते हैं

1 / 1

1.