गंडई में आम आदमी पार्टी विधानसभा स्तर की बैठक हुयी

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने बताया कि प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं में लोकसभावार बैठकों का दौर जारी है। यह बैठकें लोकसभा प्रभारियों द्वारा ली जा रहीं हैं सभी लोकसभा की बैठके 11 अक्टुबर से 20 अक्टूबर के बीच संपन्न हो जाएंगी। राजनांदगांव लोकसभा प्रभारी देवेंद्र सिंह भाटिया जी लोकसभा अध्यक्ष भूपेश तिवारी जी जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई के जिला प्रभारी देवी चंद्रवंशी द्वारा 10 अक्टुबर को गंडई विश्राम गृह में बैठक लिया गया। जिसमे संगठन विस्तार को लेकर महत्पूर्ण चर्चा, स्थानीय मुद्दों से लेकर, आगामी रणनीति, आंदोलन एवं जमीनी स्तर तक पार्टी की मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा किया गया । विदित हो कि कुछ दिन पूर्व ही आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश के सभी 90 विधानसभाओं के विधानसभा प्रभारी द्वारा हर विधानसभा में सभी कार्यकर्ताओं की बड़ी बैठक संपन्न हो चुकी है। इस बैठक के बाद आप सभी जिले में कार्यकर्ताओं को संगठित और एकत्रित कर यह बैठकर ली जा रहीं हैं। बैठक में जिला महासचिव श्याममूर्ति नायडू, कवर्धा जिला प्रभारी संतोष यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह ठाकुर ,जिला सचिव जितेंद्र सोनी, संगठन महासचिव देवगन जंघेल, संजय तिवारी, शिवेद्र नामदेव ,प्रवीण संतोष यादव. कमलेश जंघेल, आदि उपस्थित रहे।

1 / 1

1.