राजनांदगांव:पद्मश्री पंडवानी गायिका उषा बारले द्वारा वरिष्ठ पत्रकार दिनेश नामदेव का सम्मान किया गया

कार्यक्रम में विशेषअतिथि रविन्द्र सिंह, आरएसएस के धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया एवं संस्था के सीएमडी चेयरमेन बद्रीप्रसाद गुप्ता द्वारा प्रतीक चिन्ह मोमेन्टो, शाल, श्रीफल एवं गुलाब फूल देकर सभी महानुभवों को सम्मानित किया गया। कर्मप्रथम चेरिटेबल फाउण्डेशन के वर्षगांठ पर दिनेश नामदेव मीडिया सम्मान से सम्मानित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री से सम्मानित पंडवानी गायिका उषा बारले द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान राजनांदगांव. कर्मप्रथम चेरिटेबल फाउण्डेशन के प्रथम वर्षगांठ पर प्रदेश कार्यालय में आयोजित भव्य वार्षिक समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से प्रदेश स्तर पर उल्लेखनीय योगदान देने वाले 39 विभूतियों का सम्मान संस्था के बैनरतले किया गया। जिसमें मीडिया सम्मान से छत्तीसगढ़ प्रदेश में दिनेश नामदेव वरिष्ठ पत्रकार राजनांदगांव को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री से सम्मानित पंडवानी गायिका उषा बारले एवं विशेष अतिथियों में समाजसेवी रविन्द्र सिंह, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया एवं संस्था के सीएमडी एवं चेयरमेन श्री बद्रीप्रसाद गुप्ता द्वारा प्रतीक चिन्ह मोमेन्टो, शाल, श्रीफल एवं गुलाब फूल देकर पत्रकारिता जगत के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान की कड़ी में प्रदेश स्तर पर हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इकराम शैफी रायपुर को समाजसेवी, डॉ. सत्यप्रकाश गुप्ता को चिकित्सा के क्षेत्र में, शशीकला एक्का को समाजसेवी के क्षेत्र में, श्री धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया संगठन मंत्री दिल्ली, विमल बाफना व्यापारी संगठन से, राहुल गुप्ता (लवकुश) समाजसेवी एवं व्यापार संगठन से, अशोक साहू समाजसेवी, रचना तिवारी (प्राचार्य/व्याख्याता) शिक्षा के क्षेत्र, हितेन्द्र साहू (शिक्षा के क्षेत्र में), डॉ. योगेश श्रीवास्तव (चिकित्सा क्षेत्र में), रविन्द्र सिंह समाजसेवी, शिवशंकर राजपूत (टैक्सी यूनियन प्रदेश अध्यक्ष), गोल्डी शर्मा जी (गौ सेवा के क्षेत्र में), मनीष बड़बंधा (रायपुर) पत्रकारिता के क्षेत्र में, श्री लक्ष्मीनारायण लाहौटी (समाजसेवी) के क्षेत्र में, धीरज ताम्रकार पत्रकार, राम चौरसिया (व्यापारी के क्षेत्र में), विनोद जैन (व्यापार के क्षेत्र में), डॉ. शुभम चंद्राकर (चिकित्सा के क्षेत्र में), पुरूषोत्तम जोशी पत्रकार रायपुर, अतीक खान (छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार), जित्तू साहू (एक्टर छत्तीसगढी फिल्म), सालिनी विश्वकर्मा (फिल्मी हिरोईन), भूमि साहू (यू-ट्यूबर), निलेश विश्वकर्मा (आचार्य सरस्वती शिशु मंदिर, रायपुर), रूपेश रहंगडाले (बजरंग दल अध्यक्ष रायपुर), रमेश चंद्र श्रीवास्तव (समाजसेवी), ऋषभ जैन (समाजसेवी), श्री राजेश पंत जी (समाजसेवी), अभिषेक वर्मा (आरपीआई अध्यक्ष), किरण शर्मा (समाजसेवी), हर्ष गजभिये (हिन्दुस्तानी आवाग मोर्चा प्रदेश महासचिव), बसंत बिसेन (समाजसेवी), प्रतीक अग्रवाल (सीए), श्री डेविड निराला (सीजी मूवी), पोषराम साहू जी (समाजसेवी) उपरोक्त सभी सम्मानित व्यक्तियों को कर्मप्रथम चेरिटेबल फाउण्डेशन टीम द्वारा सभी अतिथियों का शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। उपरोक्त संस्था के अमित श्रीवास्तव कर्मप्रथम चेरिटेबल फाउण्डेशन के स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने पर यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, दिल्ली, से अतिथिगणों का आगमन हुआ। जो संस्था के लिए गौरव की बात है। और आज समाजसेवा के क्षेत्र में एक मिशाल बनकर उभर रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने में योगेन्द्र, ऋषभ जैन, भावना बाजपेई, सबिता गुप्ता, प्रियंका पांडे, अवधेश, अशोक कुमार, संतोष गर्ग, रामकेश द्विवेदी, कमल भान जायसवाल सहित पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में कर्मप्रथम चेरिटेबल फाउण्डेशन के सीएमडी चेयरमेन श्री बद्री प्रसाद गुप्ता ने संस्था के जुड़े सभी सदस्यों और सहयोगियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाईयां दी। उपरोक्त जानकारी कार्यक्रम में मीडिया सम्मान से सम्मानित दिनेश नामदेव वरिष्ठ पत्रकार राजनांदगांव के द्वारा एक विज्ञप्ति में दी गई। दिनेश नामदेव, वरिष्ठ पत्रकार, राजनांदगांव मो. 8319958839, 9589204038, 9098184737, 9406068050

1 / 1

1.