गंडई नगर: आत्मानंद स्कूल में कैसे हुयी इतनी बड़ी घटना, शिक्षा विभाग करेगा जॉच

छुईखदान नगर: में स्थित आत्मानंद स्कूल कि कक्षा 9 वी कि चार छात्राएं साक्षी चंदेल, गरिमा खेर, रामेश्वरी वर्मा, दिव्यानी वर्मा, स्कूल परिसर में ही एकाएक बेहोश हो गई और सांस लेने में दिक्कत होने लगी जिससे स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया, आनन फानन में उनके पालको को सुचित किया गया, पुर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गिरीराज किशोर दास को सुचना मिलते ही वे स्कूल पहुंचे और एम्बुलेंस आने में देरी को देखते हुए चारो छात्राओं को तत्काल अपने निजी वाहन से स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, और प्रारंभिक उपचार आरंभ कराया, स्थानीय अस्पताल प्रशासन ने स्थिति कि गंभीरता को देखते हुए चारो छात्राओं को राजनांदगांव जिला अस्पताल रिफर किया गया है जंहा छात्राओं का इलाज जारी है, आखिर छात्राएं बेहोश क्यों हो गई थी इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है,

1 / 1

1.