भिलाई चरोदा निगम में सभी अवैध कालोनियों को नियमित किया जायेगा - महापौर निर्मल कोसरे

नगर निगम चरौदा भिलाई के महापौर प्ररिषद की बैठक कांफ्रेस हाल में आयोजित की गयी जिसमें 17 बिन्दुओं पर चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया । यहा ज्ञात हो कि भिलाई चरौदा निगम क्षेत्रांतर्गत निर्मित मुख्यमंत्री पालिका बाजार की दुकानों को नीलामी की प्रक्रियॉ कुछ दिनों पूर्व की गयी है । नीलामी में उच्चतम बोलो दाता द्वारा लगायी गयी बोलो राशि की स्वीकृति करने प्रकरण महापौर परिषद के समक्ष रखा गया । इसी तरह विश्व बैंक आवासीय कालोनि सेक्टर 03 के विगत दिनो नीलाम किये गये भूखंडो की दर (राशि) स्वीकृति भी बैठक में आज की गयी । इसके अलावा वाल्मिकी आवास ,अम्बेडकर आवास तथा बजरंग पारा में स्थित आवास के आबंटन के लिए प्राप्त आवेदनों पर आरक्षण नियम का पालन करते हुये कार्यवाही किये जाने की स्वीकृति भी एम आई सी द्वारा प्रदान की गयी । भिलाई चरौदा निगम महापौर परिषद द्वारा आज बैठक में मंगल भवन मंगल भिलाई 03 ] मंगल भवन चरोदा] अम्बेडकर भवन भिलाई 03 सहित एक अन्य सामुदायिक मंगल भवन को ठेका पद्धति से संचालित किये जाने ओपन टेंडर बुलाने निर्णय लिया गया । आज की बैठक में उपरोक्त दिये गये बिन्दुओं के अलावा निगम क्षे़त्र के विभिन्न आवासीय व्यवसायिक ]आवास सह व्यवसायिक भूखंडो जैसे विश्व बैंक कालोनी ]बजरंग पारा भिलाई 03] निहारिका परिसर ट्राश्पोर्ट नगर हथखोज के रिक्त भूखंडो को वर्तमान गाईड लाईन दर अनुसार विक्रय करने का निर्णय पारित किया गया है । महापौर निर्मल कोसरे सहित एम आई सी मेंबर श्री मोहन साहू] ईश्वर साहू, मनोज कुमार, एम जानी, एस वेंकट रमना, श्रीमती दीप्ती आशीष वर्मा , श्रीमती देव कुमारी भलावी, श्रीमती संतोषी निषाद बैठक में शामिल रहे । वही निगम कमिश्नर डी एस राजपूत सचिव अश्वनी चन्द्राकर, कार्यपालन अभियंता रवि सिन्हा, सहायक अभियंता आलोक पसीने, सहायक अभियंता हेमंत साहू,संपदा प्रभारी राजू वर्मा , सचिवालय लिपिक अविनाश चन्द्राकर , जनसंपर्क प्रभारी विकास चंद्र त्रिपाठी बैठक में उपस्थित रहे ।

1 / 1

1.