दुर्ग महापौर अलका बाघमार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय ओपन वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रेलवे वेट लिफ्टिंग क्लब दुर्ग के खिलाडियों को बधाई दी गयी

दुर्ग- दुर्ग जिले के वेटलिफ्टिंग खिलाङ़ियों ने छत्तीसगढ राज्य स्तरीय ग्रीष्म कालीन ओपन भारोत्तोलन (वेट लिफ्टिंग) प्रतियोगिता 2025 में भाग लिया l प्रतियोगिता का आयोजन जिला भारोत्तोलन संघ, जगदलपुर द्वारा भव्य रूप से आयोजित की गईं l जिसमें सब जुनियर (बालक / बालिका), जूनियर, सीनियर महिला / पुरुष) की प्रतियोगिता रखी गईं l उस प्रतियोगिता में भाग लेते हुए दुर्ग रेलवे वेट लिफ्टिंग क्लब, दुर्ग के महिला एवं पुरुष खिलाङ़ियों ने सीनियर तथा जूनियर पुरुष वर्ग में टीम चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता l वहीं सब जूनियर बालिका वर्ग में टीम चैम्पियनशिप में उपविजेता बनी l पदक प्राप्त खिलाङ़ियों एवं प्रशिक्षक के रूप में ई. शिवा, 55 किग्रा वर्ग समूह में युवा वर्ग में रजत पदक, जूनियर और सीनियर में कांस्य पदक, सैयद रेहान ने 61 किलोग्राम वर्ग समूह में जूनियर वर्ग में- रजत पदक, सीनियर वर्ग में- कांस्य पदक, अर्पित मंडल, 67 किलोग्राम वर्ग समूह में युवा वर्ग में - स्वर्ण पदक,माधवी बागड़े, 64 किलोग्राम वर्ग समूह में सीनियर वर्ग में - रजत,जूनियर वर्ग में - कांस्य पदक प्राप्त की वहीं काशवी कहार 71 किलोग्राम वर्ग समूह में सीनियर वर्ग में- स्वर्ण, जूनियर वर्ग में- रजत पदक तथा नारायणी पांडे, 76 किलोग्राम वर्ग समूह में सीनियर वर्ग में स्वर्ण तथा जूनियर वर्ग में - कांस्य पदक प्राप्त की l जूनियर तथा सीनियर वर्ग में हर्ष कुमार धीवर, 73 किलोग्राम वर्ग समूह में जूनियर वर्ग में- स्वर्ण पदक, सीनियर वर्ग में - कांस्य पदक वहीं कुणाल कंवर (81 किलोग्राम वर्ग समूह में सीनियर तथा जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीवेश सोनी, 96 किलोग्राम वर्ग समूह में जूनियर और सीनियर वर्ग में स्वर्ण, मयंक जांगड़े 102 किलोग्राम वर्ग समूह में युवा और जूनियर और सीनियर वर्ग में- स्वर्ण पदक,केशव साहू (81 किलोग्राम वर्ग समूह सीनियर वर्ग में,स्वर्ण पदक प्राप्त किये l सभी विजेता खिलाङ़ियों तथा प्रशिक्षको को महापौर श्रीमती अलका बाघमार,नवीन पटेल (समाज सेवी),अरुण सिंह (युवा नेता) ललीत साहु (सचिव), राजशेखर राव (कोच),शेखर साहु (कोच), केशव साहु (कोच) ने बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की l

1 / 1

1.