केबीनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने चुनाव में जनता से किये वादे को पूरा करते हुए दी बड़ी सौगात

अब जेल तिराहा ठगड़ा डेम से महाराजा चौक होते हुए मिनिमाता चौक तक सड़क फोरलेन कांग्रेस शासन काल में भाजपा ने उन पर जो भ्रष्टाचार के आरोप लगाये थे उनकी जॉच भाजपा शासन के दो वर्षो में भी शुरु नहीं हो पाई है दुर्ग विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए विकास के वादों को पूर्ण करते हुये मंत्री गजेन्द्र यादव ने विकास कार्यो का भूमि पूजन किया जिससे अब जेल तिराहा ठगड़ा डेम से महाराजा चौक होते हुए मिनिमाता चौक तक सड़क फोरलेन होने जा रही है भिलाई से दुर्ग होते हुए बालोद रोड जाने वाले वाहनों को काफी सहूलियत मिलेगी। दुर्ग जिला मुख्यालय होने की वजह से यहां दिनोदिन ट्रैफिक बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए शहर के सभी दिशा में एप्रोच रोड निर्माण भी जारी है, जिससे ट्रैफिक नियंत्रित किया जा सके। इस सड़क के फोरलेन बन जाने से चंदखुरी बालोद की ओर से आने वाले ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। इस अवसर पर महापौर श्रीमति अलका बाघमार, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, सभापति श्याम शर्मा, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, कमलेश फेकर, महेंद्र लोढ़ा, बंटी चौहान, मनमोहन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, एमआईसी मेंबर चंद्रशेखर चंद्राकर, लीलाधर पाल, लीना देवांगन, शशि द्वारिका साहू, कांशीराम कोसरे, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, नीलेश अग्रवाल, पार्षद सविता साहू, हीरोँदी चंदनिया, साजन जोसफ, अजीत वैद्य, दीपक साहू, रेशमा सोनकर, सरस निर्मलकर, मनीष कोठारी, गुलशन साहू, देवनारायण तांडी, लोकेश्वरी ठाकुर, रंजीता पाटिल, युवराज कुंजाम, खिलावन मटियारा सहित क्षेत्र के नागरिक एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

1 / 1

1.