सक्षम छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा 3 दिसंबर को *विश्व दिव्यांग दिवस* तथा 28 दिसंबर *दिव्यांग सशक्तिकरण दिवस* समाजकल्याण तथा क्षेत्रीय संयोजित केन्द्र (CRC) ठाकुरटोला के साथ मनाया जायेगा

*छग राज्य के संवेदनशील मुख्य मंत्री श्री विष्णुदेव साय* से मिलकर दिव्यांग कल्याण हेतु दिव्यांगजनों के लिए पेंशन वृद्धि कराने हेतु कार्य योजना तैयार किया गया रायपुर : *सर्व ट्रामा हास्पिटल* में डा. सुरेंद्र शुक्ला जी की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैठक में श्री अनूप पाण्डे, सचिव, सक्षम ने सक्षम संगठन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में निम्न विषय प्रमुख रूप से चर्चा में रहे: *दिव्यांगता सूची* का पुनः सर्वेक्षण की तैयारियों पर विस्तार से बात हुई। तीन दिसंबर *विश्व दिव्यांग दिवस* तथा 28 दिसंबर *दिव्यांग सशक्तिकरण दिवस* समाजकल्याण तथा क्षेत्रीय संयोजित केन्द्र (CRC) ठाकुरटोला के साथ मनाने का निर्णय लिया *छग राज्य के संवेदनशील मुख्य मंत्री श्री विष्णुदेव साय* से मिलकर दिव्यांग कल्याण हेतु दिव्यांगजनों के लिए पेंशन वृद्धि कराने हेतु कार्य योजना तैयार किया गया *प्रचार गतिविधियाँ* संगठन द्वारा एक विशेष प्रचार-दल गठित किया जाएगा, जो जागरूकता एवं सदस्यता अभियान को गति देगा। *सदस्यता एवं संरक्षक योजना* विधान के अनुसार संरक्षक / आजीवन सदस्य, दिव्यांग मित्र बनाने की योजना पर विस्तार से चर्चा हुई *जिला अधिवेशन* सक्षम द्वारा जिला स्तरीय दिव्यांग सम्मेलन एवं सक्षम कार्यकर्ता मिलन का आयोजन फरवरी माह के अंत तक करने पर सहमति हुई। *विभागीय दायित्व* महिला आयाम, युवा आयाम , कला आयाम , क्रीड़ा आयाम , एडवोकेसी आयाम, अनुसंधान आयाम , कला आयाम , रोजगार आयाम के ‘चरेवेति’ कार्यक्रम से संबंधित जिम्मेदारियों की समीक्षा की गई। जिला राजनांदगांव से जुड़े कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। खैरागढ़ एवं मोहला जिले में विस्तार हेतु चर्चा की गई उक्त बैठक में श्री रामजी रजवाड़े, श्री जैनेन्द्र जैन, डा. सत्यनारायण पाण्डे, शरद चंदा, अंजलि चावडा, राजनांदगांव से हेमन्त तिवारी, अरुणभास्कर गुप्ता तथा सभी जिलों से प्रतिनिधि ने अपनी उपस्थिति दर्ज किया

1 / 1

1.