दुर्ग: झारखण्ड राज्य आवास बोर्ड मेंबर्स छत्तीसगढ़ पहुंचे और गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल में आवासीय योजनाओं की जानकारी लिए

छत्तीसगढ़-आवास-योजना-अपनाएगा-झारखंड इस अवसर पर दुर्ग में CGHB के राज्य अपर आयुक्त मुख्यालय के एच.के. जोशी , अपर आयुक्त दुर्ग आर.के. राठौर तथा उप आयुक्त व्ही .के. गहरवार के नेतृत्व में झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने मंडल के संभागीय कार्यालय दुर्ग का दौरा किया। झारखण्ड राज्य आवास बोर्ड की 6 सदस्यीय टीम छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की आवासीय योजनाओं ,नियमों ,आई टी सिस्टम एवं सम्पत्ति प्रबंधन मॉडल का अध्ययन करने हेतु छत्तीसगढ़ प्रवास में है…इसी अनुक्रम में झारखंड राज्य आवास बोर्ड की टीम का अध्यन हेतु छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल संभाग दुर्ग में आगमन हुआ । दुर्ग कार्यालय में प्रतिनिधिमंडल को मंडल की विभिन्न आवासीय योजनाओं, निर्माण कार्यों, नवीन परियोजनाओं, तकनीकी पहलुओं एवं प्रगतिरत कार्यों की विस्तृत प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति में अटल विहार योजना पुलगांव , अटल विहार योजना सेलूद, अटल विहार योजना मुरमुंदा, तालपुरी ब्लॉक-सी, प्रस्तावित नवीन रिडेवलपमेंट योजना पोल्ट्री फार्म की जानकारी साझा की गई। इसके पश्चात झारखंड हाउसिंग बोर्ड की टीम एवं मंडल के अधिकारियों ने अटल विहार योजना पुलगांव तथा तालपुरी ब्लॉक-सी का स्थल निरीक्षण किया, जहाँ प्रतिनिधिमंडल ने आवासीय योजना, भवनों के प्रकार, भवन मानचित्र, संरचनात्मक ड्रॉइंग एवं निर्माण तकनीक का अवलोकन कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

1 / 1

1.