कर्मचारी नेता भानू प्रताप बोले समय पूर्व सेवा पुस्तिका सत्यापन नहीं होने व गलत वेतन निर्धारण होने की वजह से बाद में कर्मचारियों से अनावश्यक रिकवरी की जाती है जिसे रोका जाये

वर्ष 2026-27 में विभिन्न विभागों में कार्यरत बहुत से कर्मचारी अपनी अधिवार्षिकीय आयु पूर्ण कर रिटायरमेंट होनें वाले है। जिनकी सेवा पुस्तिका सत्यापन/वेतन निर्धारण समय पूर्व किया जाना बहुत ही आवश्यक है।राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश में रजत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। संचालनालय पेंशन एवं भविष्य निधि छ0ग0 नवा रायपुर अटल नगर का पत्र क्रमांक/पे0भ0नि0/पेशन-13/2026 दिनांक 23/01/2026 के पत्र के निर्देशानुसार संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन बिलासपुर संभाग बिलासपुर द्वारा रोस्टर अनुसार अपने पत्र क्रमांक/संससबि/पेंशन शिविर/ 2026/2690 बिलासपुर दिनांक 23/01/26 के अनुसार जिला स्तर पर कैम्प आयोजित कर पेंशन एवं वेतन निर्धारण के प्रकरणों का निराकरण करने पत्र जारी किया गया है। वर्ष 2026-27 में विभिन्न विभागों में कार्यरत बहुत से कर्मचारी अपनी अधिवार्षिकीय आयु पूर्ण कर रिटायरमेंट होनें वाले है। जिनकी सेवा पंुस्तिका सत्यापन/वेतन निर्धारण समय पूर्व किया जाना बहुत ही आवश्यक है। कर्मचारियों का समय पूर्व सेवा पुस्तिका सत्यापन नहींे होने /गलत वेतन निर्धारण होने की वजह से बाद में कर्मचारियों से अनावश्यक रिकवरी किया जाना पड़ता है, अतएव समय पूर्व जिला एवं तहसील स्तर पर शिविर लगाकर सर्विस बुक सत्यापन/वेतन निर्धारण के प्रकरणों का निराकरण किये जाने जिला एवं तहसील स्तर पर शिविर लगाये जाने छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संध जिलाध्यक्ष-दुर्ग भानु प्रताप यादव ने संभागायुक्त आयुक्त महोदय, दुर्ग को ज्ञापन प्रेषित किया है। भवदीय, भानु प्रताप यादव जिलाघ्यक्ष, छ0ग0प्रदेश तृतीय वर्ग शा0कर्मचारी संध-दुर्ग

1 / 1

1.